सोना गिरा धड़ाम! चंडीगढ़ से मुंबई तक सोने की कीमतों में भारी उतार, जानिए आज का ताज़ा रेट

Gold Rate Today in India: जानिए दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ सहित सभी शहरों में 22 Carat और 24 Carat Gold के ताज़ा रेट

नई दिल्ली: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में आज के सोने के दाम अपडेट हो चुके हैं और इसकी जानकारी आपके बजट और खरीदारी को प्रभावित कर सकती है। फिलहाल भारत में 24 Carat Gold की औसत कीमत ₹95,780 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 Carat Gold की कीमत ₹87,740 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। ये भाव पूरे देश के प्रमुख शहरों में थोड़े-बहुत अंतर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

चंडीगढ़ में आज के ताजा रेट के अनुसार, 22 Carat Gold की कीमत ₹89,300 प्रति 10 ग्राम और 24 Carat Gold ₹97,410 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा यहां 18 Carat Gold (जिसे 999 फाइननेस भी कहा जाता है) ₹73,070 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
बेंगलुरु में आज 22 Carat Gold की कीमत ₹89,900 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 Carat Gold ₹98,070 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं चेन्नई में 22 Carat Gold का रेट ₹90,000 और 24 Carat Gold ₹98,170 प्रति 10 ग्राम है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज 22 Carat Gold ₹90,000 और 24 Carat Gold ₹98,170 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

Read This Too-CBSE की नई स्कॉलरशिप स्कीम शुरू, ग्रेजुएशन और PG स्टूडेंट्स को मिलेगा सालाना ₹20,000 – आवेदन शुरू
Read This Too-रेलवे में बड़ा बदलाव: अब 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, तत्काल टिकट के नियम भी बदलेंगे – जानिए 1 जुलाई से क्या-क्या होगा नया

हैदराबाद में आज 22 Carat Gold का रेट ₹89,850 प्रति 10 ग्राम है और 24 Carat Gold ₹98,020 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। मुंबई में भी यही रेट दर्ज किया गया है – 22 Carat ₹89,850 और 24 Carat ₹98,020 प्रति 10 ग्राम

रिकॉर्ड से ₹5,500 सस्ता हो चुका है सोना

16 जून को सोने ने MCX पर ₹1,01,078 प्रति 10 ग्राम का अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था। लेकिन इसके बाद से इसमें करीब ₹5,500 की गिरावट आ चुकी है। यानी, कीमत में लगभग 5% की गिरावट दर्ज की गई है।विश्लेषकों का मानना है कि सोने की कीमत आगामी सप्ताह में ₹93,000 से ₹97,500 प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकती है।

Read This Too-CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट 2025-जानिए कब होंगी परीक्षाएं CBSE Supplementary Exam 2025
Read This-रेलवे में निकली 6238 पदों पर बंपर भर्ती, RRB ने जारी किया नोटिफिकेशन– जानें कैसे करें आवेदन

अगर आप ज्वेलरी बनवाने या निवेश के मकसद से सोना खरीदना चाह रहे हैं, तो रेट्स की सही जानकारी बहुत मायने रखती है। शहरों के अनुसार दामों में हल्का फर्क होता है और कुछ जगहों पर टैक्स, मेकिंग चार्ज और लॉजिस्टिक खर्च अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए सोना खरीदने से पहले आज का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें ताकि आप एक सही और समझदारी भरा फैसला ले सकें।

WhatsApp Button WhatsApp Logo Connect with us on WhatsApp

Leave a comment