सोना फिर हुआ सस्ता, जानिए आज 24 Carat का ताज़ा रेट Gold Rate Today

आज फिर बदला सोने का भाव, जानिए दिल्ली,चंडीगढ़ से लेकर मुंबई तक हर शहर का लेटेस्ट रेट

नेशनल डेस्क – अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके शहर का लेटेस्ट रेट जान लेना जरूरी है। आज भारत में 24 Carat Gold का औसत रेट ₹97,450 प्रति 10 ग्राम और 22 Carat Gold का रेट ₹89,270 प्रति 10 ग्राम है। हालांकि हर शहर में इसका रेट थोड़ा अलग है।

दिल्ली में आज 24 Carat Gold का रेट ₹99,480 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 Carat Gold ₹91,150 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। मुंबई में 24 Carat Gold की कीमत ₹99,330 है और 22 Carat Gold ₹91,050 पर बिक रहा है। बेंगलुरु में 24 Carat Gold ₹99,380 और 22 Carat ₹91,100 तक पहुंच गया है। चेन्नई में भी सोने की कीमतों में मजबूती है – 24 Carat ₹99,380 और 22 Carat ₹91,100 दर्ज किया गया है।

Read This Too-सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे ₹20,000, जानिए क्या है सरकार की ‘NEEEV योजना’

हैदराबाद में भी सोने का बाजार गर्म है। यहां 24 Carat Gold ₹99,330 और 22 Carat ₹91,050 पर बना हुआ है।
वहीं अगर बात करें चंडीगढ़ की, तो यहां आज 24 Carat Gold ₹96,650 और 22 Carat Gold ₹92,050 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। कल के मुकाबले चंडीगढ़ में ₹50 की बढ़त दर्ज की गई है।

अगर आप शुद्धता के आधार पर खरीदारी करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि 24 Carat Gold शुद्ध होता है और निवेश के लिए उपयुक्त माना जाता है, जबकि 22 Carat आमतौर पर गहनों के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज की कीमतों को देखते हुए यह समय सोने में निवेश के लिए बेहतर साबित हो सकता है, खासकर तब जब कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।

Read This Too-एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान,31 जुलाई को बंद रहेंगे सभी ऑफिस, स्कूल और बैंक! Public Holiday

WhatsApp Button WhatsApp Logo Connect with us on WhatsApp

Leave a comment