सोना गिरा धड़ाम! जानें आज 21 जून को 10 ग्राम पर कितना टूटा दाम

सोना हुआ सस्ता: देशभर में घटी सोने की कीमतें, जानें आज 21 जून 2025 के ताजा रेट

नई दिल्ली – सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। 21 जून 2025 को देशभर में 24 carat और 22 carat gold के दाम में ₹570 की कमी दर्ज की गई है। निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में आज 24 Carat gold का रेट ₹98,690 प्रति 10 ग्राम है, जो कल की तुलना में ₹570 कम है। वहीं 22 Carat gold की कीमत ₹98,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यह गिरावट 0.57% के करीब है।

देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बेंगलुरु में आज 24 Carat gold ₹1,00,530 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि चेन्नई और दिल्ली में यह दर ₹1,00,630 है। वहीं हैदराबाद और मुंबई में 24 Carat gold ₹1,00,480 प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है।22 Carat gold की बात करें तो बेंगलुरु में यह ₹92,150 प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई और दिल्ली में यह दर ₹92,250 है, जबकि हैदराबाद और मुंबई में ₹92,100 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

Read This Too-SSC GD कांस्टेबल 2025 की Final Answer Key और Scorecard जारी – डाउनलोड की पूरी जानकारी यहां देखें

चंडीगढ़ में आज सोने की कीमतें अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक हैं। यहां 24 Carat gold ₹1,00,900 प्रति 10 ग्राम, 22 Carat gold ₹92,500 प्रति 10 ग्राम और 18 Carat gold ₹75,690 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 18 Carat gold को 999 गोल्ड भी कहा जाता है और यह आमतौर पर हल्के गहनों में उपयोग किया जाता है।

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि लंबे समय के निवेशकों के लिए यह समय फायदे का हो सकता है।अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि खरीदारी से पहले शहर के भावों की जांच कर लें और किसी प्रमाणित ज्वेलर से ही शुद्धता प्रमाणित सोना खरीदें।

Read This Too-हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी) का दूसरा चरण शुरू, जानिए आवेदन से लेकर अलॉटमेंट तक की पूरी प्रक्रिया

सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव आने वाले हफ्तों में जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों और खरीददारों को सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दी जा रही है।

WhatsApp Button WhatsApp Logo Connect with us on WhatsApp

Leave a comment