आज से महंगा हुआ 22 और 24K Gold! चौंकाने वाले रेट्स जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान Gold Rate Today

सोना हुआ फिर महंगा! 24 जुलाई को पूरे भारत में बढ़े दाम

सोने की कीमतों में 24 जुलाई 2025 को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। निवेशकों और ग्राहकों के लिए यह खबर बेहद अहम है क्योंकि 24 Carat Gold अब ₹1,00,530 प्रति 10 ग्राम और 22 Carat Gold ₹92,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है। यह दरें आज सुबह अपडेट की गई हैं और यह देशभर के ज्वेलर्स और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के अनुरूप हैं।

अगर बात करें चंडीगढ़ की तो यहां कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। 22 Carat Gold का रेट कल ₹93,850 था जो आज ₹94,800 हो गया है, यानी ₹950 की बढ़ोतरी। वहीं, 24 Carat Gold की कीमत ₹98,540 से बढ़कर ₹99,540 प्रति 10 ग्राम हो गई है, यानी ₹1,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह चढ़ाव खासकर त्योहार और शादी सीजन को देखते हुए निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read This Too-पंजाब में 31 जुलाई को छुट्टी का बड़ा नोटिफिकेशन,सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद?

बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी सोने के रेट में हलचल देखी गई है। बेंगलुरु में 22 Carat Gold की कीमत ₹93,850 और 24 Carat की ₹1,02,380 प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 Carat ₹93,950 और 24 Carat ₹1,02,480 पर बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में 22 Carat का रेट ₹93,950 और 24 Carat ₹1,02,480 प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में आज 22 Carat Gold ₹93,800 और 24 Carat ₹1,02,330 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह मुंबई में भी यही रेट दर्ज किया गया है – 22 Carat ₹93,800 और 24 Carat ₹1,02,330। यह सभी दरें सुबह अपडेट की गई हैं और अब तक की सबसे ताज़ा कीमतों में गिनी जा रही हैं।

Read This Too-PNB खाताधारकों के लिए जरूरी सूचना,8 अगस्त के बाद फ्रीज हो जाएंगे PNB के हजारों खाते! बैंक ने जारी किया सख्त अल्टीमेटम

सोने की इन बढ़ी कीमतों को देखकर यह साफ है कि निवेश करने वाले लोगों को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की कीमतों में मजबूती और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते यह उछाल देखा जा रहा है।

इस समय सोने में निवेश करने से पहले हर ग्राहक को 22 Carat और 24 Carat Gold की कीमतों को ध्यान से समझकर निर्णय लेना चाहिए। ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह वक्त थोड़ा महंगा साबित हो सकता है, लेकिन जो लोग लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट देख रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।सोने की यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है या नहीं, यह ग्लोबल मार्केट और भारत में त्योहारी मांग पर निर्भर करेगा। फिलहाल तो भारत के सभी प्रमुख शहरों में सोने की चमक और दाम दोनों ही बढ़ गए हैं

WhatsApp Button WhatsApp Logo Connect with us on WhatsApp

Leave a comment