ISRO Launches SETU 2025 – Free Space Tech Course for School Teachers
ISRO announces an online course on ‘Space Technology and Applications’ for school teachers under the Space Educators Training and Skill Upgradation (SETU) Programme. All teachers are invited to join the programme by visiting the Antariksha Jigyasa website. Read details.
ISRO (Indian Space Research Organisation) ने देशभर के स्कूल शिक्षकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का नाम है SETU 2025 (Space Educators Training and Skill Upgradation)। इसे ISRO की इकाई IIRS (Indian Institute of Remote Sensing) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
यह कोर्स विज्ञान, गणित और भूगोल पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है। Space technology training के ज़रिये शिक्षकों को remote sensing, satellite communication, navigation systems, Earth observation, और Indian space missions जैसे विषयों में जानकारी दी जाएगी।
इस कोर्स का उद्देश्य है कि शिक्षक विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान की समझ और रुचि को बढ़ावा दें। ISRO मानता है कि शिक्षक, विद्यार्थियों को space science and technology से जोड़ने में एक मजबूत कड़ी हैं।
इसरो कोर्स की मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
कोर्स का नाम | SETU 2025 – Space Technology & Its Applications |
आयोजन संस्था | ISRO – Indian Institute of Remote Sensing (IIRS) |
कोर्स मोड | पूरी तरह से ऑनलाइन |
कोर्स तिथि | 9 जून से 13 जून 2025 तक |
रजिस्ट्रेशन शुरू | 15 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 6 जून 2025 |
रजिस्ट्रेशन लिंक | https://jigyasa.iirs.gov.in/setu |
सीटें | सीमित – पहले आओ पहले पाओ आधार पर |
फीस | कोई शुल्क नहीं (Free ISRO course for teachers) |
माध्यम | ISRO E-CLASS LMS और YouTube Live |
तकनीकी आवश्यकता | मोबाइल/लैपटॉप, 2 Mbps इंटरनेट, Chrome/Firefox ब्राउज़र |
क्या सिखाया जाएगा इसरो के इस कोर्स में ?
- ISRO’s space programme का अवलोकन
- Satellite data और images से जानकारी निकालना
- Navigation और communication satellite का उपयोग
- Remote Sensing का विज्ञान और उसके एप्लिकेशन
- Space exploration, Human space flight mission, और अधिक
इसरो से सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?
शिक्षकों को ISRO IIRS की ओर से Course Participation Certificate मिलेगा। इसके लिए उन्हें वीडियो सेशन पूरा करना होगा, क्विज़ में भाग लेना होगा और फीडबैक देना होगा। कम से कम 50% स्कोर जरूरी है।
इसरो के इस कोर्स से लाभ क्या है?
- विज्ञान और तकनीक में रुचि बढ़ेगी
- विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के बारे में प्रेरित किया जा सकेगा
- ISRO teacher training programme का अनुभव मिलेगा
- अंतरिक्ष मिशनों और डेटा का व्यावहारिक ज्ञान
ISRO का उद्देश्य
ISRO का लक्ष्य है कि भारत के युवा space science की ओर आकर्षित हों और वैज्ञानिक सोच विकसित करें। इसके लिए Antriksh Jigyasa platform के ज़रिये शिक्षक प्रशिक्षित किए जा रहे हैं ताकि वे भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित कर सकें।
अगर आप एक स्कूल शिक्षक हैं और विज्ञान या गणित पढ़ाते हैं, तो यह ISRO free certificate course आपके लिए सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन करें क्योंकि सीटें सीमित हैं।
रजिस्ट्रेशन करें: https://jigyasa.iirs.gov.in/setu